{"_id":"678e8c62fecb99e1e80ff925","slug":"bus-collides-with-bike-brother-in-law-and-brother-in-law-die-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-123354-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बस ने बाइक में मारी टक्कर, जीजा-साले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बस ने बाइक में मारी टक्कर, जीजा-साले की मौत
विज्ञापन
सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। हादसे से नाराज लोग सड़क पर उतर गए। इसके चलते सिंगरौली-रीवा मुख्य मार्ग पर काफी देर तक आवाजाही बाधित रहा।
हादसा बरगवां थाना क्षेत्र के तेलदह गांव के पास हुआ। बस बैढ़न से इंदौर जा रही थी। तेलदह के पास बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद एक बाइक सवार छिटककर सड़क से दूर जा गिरा, जबकि दूसरे को बस करीब 10 मीटर तक घसीटते रही।
मोरवा के एसडीओपी राजीव पाठक ने बताया कि दोनों मृतक रिश्ते में जीजा-साले थे। उनकी पहचान फुलवारी निवासी शिवरतन सिंह (32) और दुधमनिया निवासी कुंवर सिंह (30) के रूप में हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया है। पुलिस बस चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।