फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Burned effigies of terrorism , protesting

फूंका आतंकवाद का पुतला, नारेबाजी

Thu, 18 Feb 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र Updated Thu, 18 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Burned effigies of terrorism , protesting
 शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राबर्ट्सगंज के राम जानकी मंदिर से जुलूस निकाला और नगर के मेन चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान राष्ट्रदोहियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। आतंकी गतिविधियों में लिप्त लोगों को फांसी देने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन



शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की सुबह राम जानकी मंदिर से जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ता नगर के विभिन्न मार्ग से होकर गुजरे। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जुलूस मेन चौक पर पहुंचा जहां आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया। इसके बाद हुई सभा के पार्टी केक जिला प्रमुख नीतीश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि जो हिंदू हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा।
विज्ञापन


आतंकवाद को शह देने वालों के खिलाफ देश का हर नौजवान आगे आएगा। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को फांसी दी जाए और राजद्रोहियों, देशद्रोहियों को पाकिस्तान भेजा जाए। उनका समर्थन करने वाली राजनीतिक पार्टियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। जिला संयोजक संतोष चौबे ने कहा कि जिस तरह से देश के अंदर आतंकवाद को लेकर माहौल खराब किया जा रहा है, वह निंदनीय है। कहा शिवसेना राष्ट्र के मुद्दे पर भाजपा और नरेंद्र मोदी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस मौके पर शेषनाथ उपाध्याय, श्रीराम शुक्ला, अजीत, नीरज, कपिल, विवेक, सर्वेश, सुशांत, वेद प्रकाश, विकास, प्रवीण, दीपक, अश्विनी तिवारी, आशुतोष दूबे, अरूण, गुड्डू, प्रशांत मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed