{"_id":"5775644e4f1c1b454879b562","slug":"bsnl-service-headquarters-demolished","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय पर बीएसएनएल सेवा ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय पर बीएसएनएल सेवा ध्वस्त
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
BSNL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय पर अक्सर बीएसनएल सेवा ध्वस्त होने से मोबाइल और टेलीफोन डेड हो जा रहे हैं। बीएसएनएल नेटवर्क के खराब होने से ब्राडबैंड कनेक्टविटी काम करना बंद कर देता है। इससे बैंकों मेें लेनदेन प्रभावित होने के साथ ही अन्य समस्याएं उत्पन्न हो जा रही हैं। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी व्याप्त है।
राबर्ट्सगंज नगर में स्थित ओवरब्रिज के नीचे सड़क की दोनों तरफ नालियों का निर्माण कार्य होने से अक्सर ओएफसी केबिल कट जा रही है। इसी तरह से अन्य स्थानों पर भी केबिल कटने से बीएसएनएल सेवा ध्वस्त हो रही है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बीएसएनएल सेवा बंद होने से ब्राडबैंड काम करना बंद कर देता है। इसके अलावा बैंक सेवा, रेलवे काउंटर, ऑनलाइन सभी प्रकार की सेवाएं बाधित होती हैं। साथ ही मोबाइल और टेलीफोन से वार्ता भी बंद हो जाती है।
क्रास कनेक्शन की समस्या से उपभोक्ताओं के मोबाइल से बैलेंस काट लिया जाता है, जबकि वार्ता ही नहीं होती। इस तरह की समस्या से उपभोक्ताओं को आए दिन जूझना पड़ता है। बावजूद इसके बीएसएनएल की ओर से इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। इस संबंध में बीएसएनएल के एसडीओ धर्मेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि निर्बाध रूप से उपभोक्ताओं को सुविधा मुहैया कराने का प्रयास जारी रहता है। हालांकि ओएफसी केबिल कटने या चंडीगढ़ स्थित मेन सरवर में कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।