Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Assurance given to secure an NOC for road construction within 15 days

Sonebhadra News: 15 दिन में सड़क निर्माण की एनओसी दिलाने का आश्वासन

Tue, 24 Nov 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Assurance given to secure an NOC for road construction within 15 days
दुद्धी के धनौरा गांव में सड़क निर्माण कार्य में व्यवधान पर वन विभाग के विरोध में उतरे ग्रामीण औ
दुद्धी। धनौरा गांव में लकड़ा बांध की ओर जाने वाले जर्जर मार्ग के निर्माण में वन विभाग की एनओसी बाधा बनी हुई है। सोमवार को मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने ग्रामीणों को 15 दिनों के भीतर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही आरईएस विभाग को निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कहा।धनौरा गांव में महेंद्र यादव के घर से अलियार यादव के आवास तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर जनसुनवाई और तहसील दिवस में कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग की ओर से एनओसी जारी करने में देरी की जा रही है। इस पर पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग की मनमानी और लापरवाही से कई गांवों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण की बाधा दूर कराने के लिए वह उनके साथ खड़े हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान सुभाष कुमार, रविंद्र गुप्ता, निरंजन जायसवाल, कन्हैयालाल कुशवाहा, उदय यादव, लालबाबू, नगीना भारती, सविता देवी, ललिता देवी, गुड्डी भारती, बबीता गुप्ता, हीरामन देवी और संगीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed