फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BSA inspects schools, one teacher suspended

बीएसए ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, एक शिक्षिका निलंबित

Fri, 21 Aug 2020 03:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
BSA inspects schools, one teacher suspended
सोनभद्र। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने गुरुवार को घोरावल ब्लॉक के दस विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक शिक्षिका लगातार 20 दिन से बगैर किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिलीं। इस पर बीएसए ने उन्हें लापरवाह मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही छह सहायक अध्यापक, एक शिक्षा मित्र और तीन अनुदेशकों के अनुपस्थित मिलने पर उनका वर्तमान माह का वेतन, मानदेय रोक दिया। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बीएसए ने गुरुवार को घोरावल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बकौली, भैरवा, गड़मा, मुसरधारा, खजुरौल, डोमखरी, बरौली, सोतिल और उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरवा व खजुरौल का निरीक्षण किया। उन्होंने बतायाकि प्राथमिक विद्यालय बकौली में सहायक अध्यापक सुनीता यादव, आकांक्षा यादव व शिक्षामित्र शव्या अनुपस्थित रहीं। प्राथमिक विद्यालय भैरवा में सहायक अध्यापक नीतू सिंह, श्वेता मिश्रा, उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरवा में सहायक अध्यापक संजय कुमार सिंह व अंशकालिक अनुदेशक श्याम कुंवर यादव, आरती मौर्या, प्रियंका पांडेय, प्राथमिक विद्यालय मुसरधारा से सहायक अध्यापक एकता अनुपस्थित पाई गईं। बीएसए ने बताया कि इन शिक्षक, शिक्षिकाओं, अनुदेशक व शिक्षामित्र का वर्तमान माह का वेतन, मानदेय अवरूद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सोतिल में सहायक अध्यापक मनीषा गुप्ता एक अगस्त से बगैर किसी सूचना के मनमाने ढंग से अनुपस्थित हैं। इस पर तत्काल प्रभाव से मनीषा को निलंबित कर दिया गया है। सभी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed