फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BSA inspected many schools, instructed teachers to give quality education

बीएसए ने कई स्कूलों का किया निरीक्षण, गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने का अध्यापकों को दिया निर्देश

Wed, 20 Apr 2022 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
BSA inspected many schools, instructed teachers to give quality education
लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ बीएसए ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को बीएसए हरिवंश कुमार ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को समय से स्कूल पहुंच कर बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

बीएसए ने विकासखंड घोरावल के प्राथमिक विद्यालय शाहगंज, उच्च प्राथमिक विद्यालय जमगांव, प्राथमिक विद्यालय जमगांव, प्राथमिक विद्यालय कोटवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय जुड़ौली, प्राथमिक विद्यालय महुआरिया टोला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी विद्यालयों के शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशक उपस्थित मिले। कुछ स्कूलों में छात्र उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि विद्यालय का संचालन व विद्यालय पर अपनी उपस्थिति समय से सुनिश्चित करने के साथ-साथ अभिभावकों से संपर्क कर विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed