फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Brutal murder after kidnapping of Bajrang Dal leader child in sonbhadra

Sonbhadra: बजरंग दल नेता के बच्चे की अपहरण के बाद निर्मम हत्या, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी पर गिरी गाज

Sat, 11 Mar 2023 07:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Mar 2023 07:59 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के पेढ़ गांव निवासी बजरंग दल गांव इकाई के अध्यक्ष मंगल पाल के 9 वर्षीय पुत्र को पांच मार्च को अगवा कर लिया गया था। उसका शव 10 मार्ज को मिर्जापुर के एक गांव से बरामद हुआ। पानी में रहने से शव क्षत-विक्षत हो गया था। उससे दुर्गंध उठ रहा था। 

विज्ञापन
Brutal murder after kidnapping of Bajrang Dal leader child in sonbhadra
अनुराग पाल की मां को संभालतीं ग्रामीण महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र के पेढ़ गांव निवासी बजरंग दल गांव इकाई के अध्यक्ष मंगल पाल के 9 वर्षीय पुत्र अनुराग पाल की अपहरण कर हत्या के बाद जिले का माहौल गर्म है। शनिवार को दिनभर हंगामा और प्रदर्शन होता रहा। मामले में सर्विलांस सेल प्रभारी साजिद सिद्दीकी, घोरावल चौकी इंचार्ज वंशनारायण राय और एसआई एसके सोनकर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। तीनों को हटाते हुए पुलिस लाइन में बुला लिया गया है। उनकी जगह अभी किसी की तैनाती नहीं हुई है। मामले में अबतक कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 

विज्ञापन


इधर, शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद अनुराग का शव गांव पहुंचा तो लोग बिफर पड़े। कुछ देर पहले ही प्रशासनिक अफसरों को ज्ञापन देकर सड़क खाली करने वाले ग्रामीण शव लेकर दोबारा मुख्य मार्ग पर बैठ गए। वह डीएम, एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। पुलिस-प्रशासन के अफसर उन्हें समझाने में लगे रहे।

विज्ञापन

शव की हालत देख लोग हुए आक्रोशित

सुबह नौ बजे से पेढ़ गांव के पास घोरावल-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर जाम लगाए लोगों ने शाम करीब साढ़े पांच बजे रास्ता खाली कर दिया। आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रविकांत सिंह के नेतृत्व में जाम लगाए लोगों ने एएसपी कालू सिंह और एसडीएम प्रभाकर सिंह को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पोस्टमार्टम के बाद शव आते ही सभी लोग मंगल पाल के घर की ओर रवाना हो गए। परिजन शव लेकर अंदर गए। वहां शव की हालत देख लोग फिर उग्र हो गए। पानी में रहने से शव क्षत-विक्षत हो गया था। उससे दुर्गंध उठ रहा था। वापस लोग शव लेकर सड़क पर आए और फिर धरने पर बैठ गए। मौके पर मौजूद अधिकारी उन्हें मनाने में जुटे रहे।
पढ़ें: बजरंग दल नेता के अपहृत बेटे की हत्या के बाद बवाल, दिनभर हाईवे रहा जाम, पुलिस हलाकान

आक्रोशित लोगों को मनाने में अफसरों के पसीने छूट गए

Brutal murder after kidnapping of Bajrang Dal leader child in sonbhadra
हाईवे जाम कर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

हृदय विदारक घटना से आक्रोशित लोगों को मनाने में अफसरों के पसीने छूट गए। हजारों की भीड़ के बीच वह बेबस नजर आए। सड़क पर बैठे लोग जाम हटाने के लिए डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने और आरोपियों पर ठोस कार्रवाई के लिए आश्वासन चाह रहे थे। वह लगातार यह मांग करते रहे, बावजूद जिले से अधिकारी नहीं पहुंचे।

पुलिस विभाग से एएसपी मुख्यालय कालू सिंह मोर्चा संभाले रहे तो प्रशासन से एसडीएम मौजूद रहे। घटना को लेकर पुलिस के प्रति गहरी नाराजगी के बावजूद एसपी के मौके पर न आने से भी लोग असंतुष्ट दिखे। लोगों का कहना था कि अगर एसपी मौके पर आ गए होते तो शायद जाम काफी पहले ही खत्म हो चुका होता।

भाजपा राज में कानून-व्यवस्था फेल

Brutal murder after kidnapping of Bajrang Dal leader child in sonbhadra
9 वर्षीय अनुराग पाल की हत्या से लोगों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

घोरावल में हुई हृदय विदारक घटना पर कांग्रेस ने पुलिस-प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। पार्टी प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। सुशासन का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा सरकार में जंगलराज कायम है। होली के दिन कुछ युवकों ने किशोर को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया था। इसके बाद एक चिकित्सा कर्मी के घर में चोरी और अब बालक के अपहरण कर हत्या की वारदात ने जिले में कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

भाजपा नेता बोले- पुलिस की लापरवाही से हुई घटना

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने घोरावल के अनुराग पाल हत्याकांड पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस का रवैया शुरू से ही लचर रहा। सूचना देने और मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अलबत्ता बालक के पिता पर ही उल्टे शक जताया जाता रहा।

नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में ही चार दिन लग गए। यह स्थिति तब रही, जब भाजपा के कार्यकर्ता से जुड़ा हुआ था। इससे अन्य मामलों में पुलिस की सक्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कहा कि जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, मगर पुलिस उस पर लगाम लगाने में विफल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed