फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Brother-in-law arrested for eloping with younger sister-in-law; kept the secret hidden for 111 days.

Sonebhadra News: छोटी साली को भगा ले जाने के आरोप में जीजा गिरफ्तार, 111 दिन तक छिपाया राज

Tue, 29 Sep 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law arrested for eloping with younger sister-in-law; kept the secret hidden for 111 days.
सोनभद्र/वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र स्थित ससुराल से अपनी छोटी साली को प्रेम जाल में फंसाकर ले गए जीजा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वह 111 दिन इस बात को परिजनों से छिपाए रखा और ससुराल वालों को तरह-तरह की बातों से गुमराह करता रहा। परिवार वालों को थाने जाने से भी रोके रखा। जब परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो आरोपी ने अपने ससुर को ही उठवा देने की धमकी दी। पुलिस के साथ भी 35 दिन तक आंख-मिचौली का खेल चलता रहा।
विज्ञापन

रायपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने गत 23 अगस्त को रायपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि उनकी छोटी बेटी चार मई की भोर तीन बजे से लापता है। उसे कौन ले गया इसका ठोस सबूत न मिल पाने के कारण अब तक सूचना नहीं दे पाया था। 22 अगस्त को उन्हें जानकारी मिली कि उनका बड़ा दामाद ही उसे घर से उठाकर ले गया है। जब उन्होंने उससे फोन कर पूछा तो उसने उन्हें ही घर से उठवा देने की धमकी दी। तहरीर में बताया कि वह इतने दिन तक दामाद की बातों में उलझा रहा।
विज्ञापन

जब भी वह थाने जाने की बात करते तो वह यह कहकर रोक देता था कि बिना जानकारी किसके खिलाफ तहरीर देंगे। प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद से लगातार आरोपी की तलाश जारी थी। पीड़िता को बरामद कर लिया गया था। शुक्रवार को मिली जानकारी के आधार पर सुबह 8.40 बजे उसे थाना क्षेत्र के डोरिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed