फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Break the silence against injustice and become self-reliant daughters

Sonebhadra News: अन्याय के खिलाफ चुप्पी तोड़ें और आत्मनिर्भर बनें बेटियां

Wed, 24 Sep 2025 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Break the silence against injustice and become self-reliant daughters
रेणुकूट के खाड़पाथर में मिशन श​क्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम को संबो​धित करते सीओ अमित कुमार। 
सोनभद्र/रेणुकूट/ओबरा। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत मंगलवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं व महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए और सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अन्याय के खिलाफ बेटियों को चुप्पी तोड़नी होगी और अपने अधिकारों के लिए सामने आना होगा।
सीओ लाइन व यातायात डॉ. चारू द्विवेदी के नेतृत्व में गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में कार्यक्रम हुआ। इसमें महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज ने छात्राओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन सहित अन्य सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन और महिला संबंधी कानूनों की जानकारी दी गई। बाद में पुलिस टीम रेलवे स्टेशन सोनभद्र भी पहुंची और पंपलेट बांटकर महिलाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

वहीं, सीओ पिपरी अमित कुमार के नेतृत्व में स्काईलाइन इंटरनेशनल स्कूल खाड़पाथर (रेणुकूट) में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्राओं और स्थानीय नागरिकों को आत्मरक्षा के उपायों, हेल्पलाइन नंबरों और उत्पीड़न की स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों पर जानकारी दी गई। सीओ ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य युवतियों, महिलाओं को न केवल सुरक्षित महसूस कराना है, बल्कि उन्हें अधिकारों और कानूनों के प्रति जागरूक बनाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओबरा के शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में महिला कांस्टेबल सुनीला पटेल ने छात्राओं को जागरूक करते किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को पढ़ लिखकर स्वावलंबी बनने की जरूरत है।
अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर और संचालन प्रमोद चौबे ने किया। कार्यक्रम में संतोष पटेल, अर्चना कुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed