फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Brahmin Community Burns Effigy of SP Spokesperson

Sonebhadra News: ब्राह्मण समाज ने फूंका सपा प्रवक्ता का पुतला

Fri, 15 May 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Brahmin Community Burns Effigy of SP Spokesperson
अनपरा के नेहरू चौक पर सपा प्रवक्ता राम कुमार भाटी का पुतला दहन करते सवर्ण आर्मी अनपरा के कार्यक
रेणुसागर। अनपरा नगर के औड़ी नेहरू चौक पर शुक्रवार शाम ब्राह्मण समाज के लोगों ने सपा प्रवक्ता रामकुमार भाटी का पुतला फूंका। ब्राह्मण समाज को लेकर उनके कथित बयान की आलोचना करते हुए जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन

सवर्ण आर्मी के जिला उपाध्यक्ष सुदिष्ट कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सपा प्रवक्ता के बयान को समाज में वैमनस्य फैलाने वाला बताया। कहा कि किसी भी समाज या वर्ग के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी कई नेताओं व अधिकारियों द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, लेकिन उन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने राज्य सरकार से मामले की जांच कर सपा प्रवक्ता के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन में विनय कुमार मिश्रा, ज्योति प्रकाश दुबे, सत्य प्रकाश पांडे, मुकुल मिश्रा, अभय श्रीवास्तव, संजय तिवारी, प्रमोद शुक्ला बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed