फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Boy falls into stepwell due to gust of wind; drowns to death.

Sonebhadra News: आंधी के झोंके से बाउली में गिरे बालक की डूबने से मौत

Sun, 03 May 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Boy falls into stepwell due to gust of wind; drowns to death.
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के चक चपकी गांव में शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे आई आंधी के झोंके से संतोष कुमार (12) बाउली में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

रामसुंदर का पुत्र संतोष कुमार (12) अपने घर के पास बाउली की मेड़ पर खड़ा था। इसी बीच तेज आंधी चलने लगी। वह तेज आंधी के झोंके की चपेट में आ गया और वह मेड़ से गिर कर बाउली में जा गिरा। बाउली में पानी होने की वजह से वह डूब गया। कुछ देर बाद लोग वहां दौड़कर पहुंचे और उसको बाउली से बाहर निकाले तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। संतोष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन है। भाई की मौत से वह भी सदमे में है। घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed