{"_id":"61d486ff25bbf0679b2c8e64","slug":"both-doses-of-vaccine-are-mandatory-for-every-worker-sonbhadra-news-vns631761120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर कार्मिक को टीके की दोनों डोज अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर कार्मिक को टीके की दोनों डोज अनिवार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम टीके शिबू ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में बैठक की। चुनाव कार्य में लगाए गए सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्र में बूथों का भ्रमण कर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। कोविड-19 के प्रोटोकॉल का भी पालन कराने के लिए सख्ती बरतने को कहा।
डीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। चुनाव ड्यूटी में लगने वाले पुलिस बल, पीएसी, होमगार्ड और अन्य कार्मिकों का शत-प्रतिशत डबल डोज वैक्सीनेशन पूर्ण करा लिया जाए। मतदान केंद्रों का सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहकर जायजा लें और वहां मौजूद कमियों को शीघ्र दूर करा लें। मतदान केंद्रों पर आवागमन के लिए रास्ता, शुद्ध पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण आदि की व्यवस्था अनिवार्य रूप से पूर्ण होनी चाहिए। विद्यालयों में रैंप, बाउंड्रीवाल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया। बीएसए और एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया कि आपस में समन्वय बनाकर पूर्व माध्यमिक विद्यालयों व प्राथमिक विद्यालयों में विद्युतीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। चुनाव के दौरान केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल की कंपनियों एवं अन्य जिलों से आने वाले पुलिस बल के ठहरने के लिए स्थलों का भ्रमण कर लें। कोविड-19 के प्रोटोकाल के नए मानक के अनुसार मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित करा लें। लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने के लिए समय से स्क्रीनिंग कमेटी का गठन करते हुए प्रक्रिया आगे बढाएं। बैठक में एडीएम राकेश सिंह, एडीएम न्यायिक भानु प्रताप सिंह, एएसपी विनोद कुमार, एसडीएम प्रमोद तिवारी, जैनेंद्र सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरुप पटेल आदि ने मौजूद रहे।