{"_id":"6928a88eb2e644187e0732d4","slug":"body-of-man-missing-for-two-days-found-in-well-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-137973-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दो दिन से लापता व्यक्ति का शव कुएं में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दो दिन से लापता व्यक्ति का शव कुएं में मिला
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा खरवारी टोला में कुएं में गिरने से मृतक- लालशाय (फाइल फोटो)स्रोत परि
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के नधिरा खरवारी टोला में बृहस्पतिवार को दो दिन से लापता लालशाय (48) का शव कुएं में उताराया मिला। पड़ोसी की बहू सुबह कुएं में पानी भरने गई तो इसकी जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लालशाय के बेटे भोलेनाथ ने बताया कि पिताजी मंगलवार को रात में घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। बुधवार को दिनभर खोजबीन की गई लेकिन उनका पता नहीं चला। वृहस्पतिवार को सुबह पड़ोसी रामगोपाल की बहू कुएं में पानी भरने गई तो शव देखकर वह चीखने लगी। कुछ देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
घटना की जानकारी बभनी पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त लालशाय के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल सकेगी।