फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Body of Lineman, Who Set Out in the Evening to Fix a Fault, Found on Stairs

Sonebhadra News: फॉल्ट ठीक करने शाम को निकले लाइनमैन का सीढि़यों पर मिला शव

Thu, 14 May 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Body of Lineman, Who Set Out in the Evening to Fix a Fault, Found on Stairs
मृत लाइनमैन तुर्रा बाजार निवासी ओमप्रकाश (60) की फाइल फोटो
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा बाजार निवासी ओमप्रकाश (60) का शव बृहस्पतिवार को वीआईपी कॉलोनी स्थित डिवीजन ऑफिस के पास सीढ़ियों पर पड़ा मिला। वह लाइनमैन था। पिपरी पुलिस शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश निजी तौर पर लाइनमैन का कार्य करते थे। पुत्र दीपक कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:30 बजे आंधी के कारण बाधित हुई बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए किसी हाइडिल कर्मचारी का फोन आया था, इसके बाद उनके पिता काम पर निकल गए थे।
विज्ञापन

देर रात तक घर न लौटने पर करीब 11 बजे उन्हें फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बृहस्पतिवार को सीआईएसएफ कर्मी भ्रमण पर निकले तो वीआईपी कॉलोनी स्थित डिवीजन ऑफिस के पास सीढ़ियों पर ओमप्रकाश को अचेत अवस्था में पड़ा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पुलिस व परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्र दीपक कुमार ने आरोप लगाया कि उनके पिता की सेवा अवधि पूरी हो जाने के बावजूद उनसे लगातार कार्य कराया जाता था। एसओ राजेश जी चौबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed