फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Body of a young man hanging from a trap after a dispute with his wife

पत्नी से विवाद के बाद युवक का फंदे से लटकता मिला शव

Thu, 07 Jan 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man hanging from a trap after a dispute with his wife
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी गांव में बुधवार की रात पत्नी से विवाद के बाद एक युवक का शव साड़ी के फंदे से घर में लटकते हुए मिला। युवक की मौत की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में बुधवार की रात राजेश गुप्ता (30) पुत्र खिलावन गुप्ता का शव घर में ही फंदे से लटकते हुए मिलने से सनसनी फैल गई। म्योरपुर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक पति और पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी नाराज होकर दो सौ मीटर दूर स्थित अपने ससुर के पुराने घर चली गई। अगले दिन सुबह युवक के छोटे भाई ने फंदे पर बड़े भाई का शव लटकते देखा तो घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होंने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed