{"_id":"60a67b998ebc3e1156262ca1","slug":"blasting-in-stone-mine-due-to-lightning-in-sonebhadra-one-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसा: बिजली कड़कने से पत्थर खदान में ब्लास्टिंग, चपेट में आने से एक की मौत, आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: बिजली कड़कने से पत्थर खदान में ब्लास्टिंग, चपेट में आने से एक की मौत, आवागमन ठप
Thu, 20 May 2021 08:39 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 20 May 2021 08:39 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक बाड़ी स्थित ई-टेंडरिंग तीन नंबर खदान में ब्लास्ट के लिए पहाड़ी में विस्फोटक लगाए गए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे अचानक बिजली कड़कने से विस्फोटक पदार्थ में ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद खदान की ओर जाने वाले मार्ग पर आवागमन ठप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के एक पत्थर खदान में बृहस्पतिवार को बिजली कड़कने से अचानक ब्लास्टिंग हो गई। ब्लास्टिंग के मलबे में दब कर नंद लाल यादव (32) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर दुर्घटना के बाद खदान की ओर जाने वाले मार्ग पर घंटों आवागमन ठप रहा। घटना डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित पत्थर खदान की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बाड़ी स्थित ई-टेंडरिंग तीन नंबर खदान में ब्लास्ट के लिए पहाड़ी में विस्फोटक लगाए गए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे अचानक बिजली कड़कने से विस्फोटक पदार्थ में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्टिंग से उड़े पत्थरों की चपेट में आने से ब्लास्टर नंदलाल यादव (32) निवासी बिजौरा थाना चोपन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, ढाई घंटे के बाद उसी खदान में शाम चार बजे विस्फोटक से भरे एक और होल में अपने आप ब्लास्ट हो गया। लेकिन किसी को चोट नहीं लगी। भरे गए अवशेष होल को निष्क्रिय कर दिया गया। हादसे के बाद खनन मार्ग पर तीन घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
कहीं आंधी तो कहीं बारिश से जनजीवन प्रभावित
सोनभद्र जिले में दो दिन से ताउते का असर देखा जा रहा है। बुधवार के बाद दूसरे दिन को भी तेज आंधी के साथ मुलसाधार बारिश हुई। सफाई नहीं होने से नालियां ओवरफ्लो हो गईं और सड़कों पर जलभराव हो गया जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए जिससे बिजली गुल रही।
जिले में बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे से 11 बजे तक बारिश हुई। इसके बाद ढाई बजे से शाम तक बारिश जारी रही। बारिश के चलने राबर्ट्सगंज नगर में नालियों की सफाई की पोल खुल गई। नालियां ओवरफ्लो करने तथा सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वहीं आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली के तार टूट जाने से आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। झमाझम बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। राबर्ट्सगंज नगर में बढ़ौली चौक, नवीन मंडी समिति के सामने, धर्मशाला चौक, रेलवे क्रासिंग, रामसरोवर तालाब के पास, आंबेडकर नगर, नई बस्ती में जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से अभी नालियों की सफाई नहीं कराये जाने के कारण लोगों नालियां ओवरफ्लो करने लगी। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।