{"_id":"62ec0ca833544d21ff592bb9","slug":"black-out-for-24-hours-in-the-capital-of-energy-sonbhadra-news-vns667642713","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा की राजधानी में 24 घंटे तक रहा ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा की राजधानी में 24 घंटे तक रहा ब्लैक आउट
विज्ञापन
देश की ऊर्जा राजधानी कहे जाने वाले अनपरा-शक्तिनगर परिक्षेत्र में 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार की सुबह 132 केवीए उपकेंद्र में तकनीकी खराबी से ठप हुई आपूर्ति बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे के बाद बहाल हुई। करीब 12 हजार उपभोक्ताओं को इस दौरान कटौती का दंश झेलना पड़ा। पूरी रात उन्हें अंधेरे में गुजारनी पड़ी। पानी के लिए भी वह परेशान रहे। कटौती से एनसीएल की बीना व खड़िया खदानों में भी उत्पादन प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को आपूर्ति बहाल होने के बाद भी बिजली की आवाजाही लगी रही।
अनपरा स्थित 132 केवीए उपकेंद्र में बुधवार की सुबह करीब दस बजे फाल्ट आ गया था। इसके चलते डिबुलगंज, बीना और खड़िया में स्थापित उपकेंद्रों से आपूर्ति ठप हो गई। इन उपकेंद्रों से जुड़े करीब 12 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई। पहले तो लोगों ने मौसम के कारण मामूली खराबी समझी लेकिन जब देर शाम तक बिजली न आने इनवर्टर-बैटरी भी जवाब देने लगे तो उनकी चिंता बढ़ने लगी। पूरी रात बिजली आने के इंतजार में उपभोक्ता जागते रहे। इस बीच बारिश शुरू होने से कई अन्य जगह फाल्ट से उनकी रही-सही उम्मीदें भी टूट गई। सुबह पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। इस बाबत बिजली विभाग के एक्सईएन सुजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि 132 केवीए उपकेंद्र में बुधवार की सुबह फाल्ट आ गया था। इस कारण तीन स्टेशनों की आपूर्ति बाधित हुई थी। फाल्ट की सूचना मिलते ही अनुरक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। हालांकि कार्य ज्यादा होने से वक्त लगा। बृहस्पतिवार की सुबह तक आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।