फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Black film removed from many vehicles, e-invoice of 210 vehicles

कई वाहनों से उतरवाई काली फिल्म, 210 वाहनों का ई-चालान

Thu, 13 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Black film removed from many vehicles, e-invoice of 210 vehicles
यातायात नियमों का उल्लंघन कर चल रहे वाहनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज में कई स्थानों पर कोतवाली और यातायात पुलिस ने चेकिंग की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने कई चार पहिया वाहनों में लगी काली फिल्म को उतरवा दिया। वाहनों में लगे हूटर को भी हटवाया। इसके साथ ही करीब 210 वाहनों का ई-चालान कर दिया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती, महिला तिराहा, मेन चौक, धर्मशाला चौक और चंडी तिराहे पर पुलिस कर्मियों ने दो और चार पहिया वाहनों की जांच की। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय और यातायात प्रभारी प्रमोद यादव की अगुवाई में फोर्स ने अलग-अलग स्थानों पर जांच करते हुए यातायात का उल्लंघन कर चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद यादव के मुताबिक 210 वाहनों का ई-चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed