फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP workers staged protest to open the gate

गेट खोलने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

Wed, 24 Mar 2021 09:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
BJP workers staged protest to open the gate
शक्तिनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार की सुबह दस बजे से एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर के बंद गेट को आम जनता के लिए खोलने की मांग को लेकर ऊर्जा व नायक गेट पर धरने पर बैठ गए। मंडल अध्यक्ष शक्तिनगर प्रशांत श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्यकर्ता सभी गेट खोलने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

बता दें कि एनटीपीसी प्रबंधन ने कोरोना के मद्देनजर परियोजना के आवासीय क्षेत्र के मुख्य नायक गेट को छोड़ अन्य तीन गेटों को पूरी तरह से बंद कर दिया हैं। कोरोना महामारी का प्रभाव कम होने पर नागरिक मंच के आंदोलन पर प्रबंधन ने ऊर्जा गेट को सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक खोलने का निर्णय लिया। जब स्कूल व कालेज खुले तो लोगों ने परियोजना के बंद पड़े विवेकानंद गेट, बस स्टैंड का चूल्हा गेट भी खोलने और ऊर्जा गेट के बंद होने का समय रात आठ बजे की बजाय साढ़े दस बजे करने की मांग करने लगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनहित में लोगों की मांग को लेकर परियोजना प्रबंधन से पत्र लिख कर बंद गेटों को खोलने की मांग की थी। मांग न मानने पर बुधवार को परियोजना प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए ऊर्जा गेट और नायक गेट पर धरना देकर दोनों गेटों से आवाजाही बंद करा दी। गेट के अंदर, बाहर आने जाने वाले लोग चार घंटे से अधिक समय तक परेशान रहे। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार मिश्रा के प्रयास से दो बजे मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष चट्टोपाध्याय से वार्ता हुई। मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि 27 मार्च को परियोजना सुरक्षा समिति की बैठक कर होली पर्व के बाद अन्य गेटों के खोलने पर विचार करेंगे। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed