फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP women wing took out a tricolor march in Robertsganj

Sonbhadra News: रॉबर्ट्सगंज में भाजपा की महिला विंग ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजा भारतीय सेना के शौर्य का गान

Mon, 19 May 2025 09:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 19 May 2025 09:03 PM IST
सार

भाजपा की महिला विंग ने सड़क पर उतरकर तिरंगा यात्रा निकाली और सेना के शौर्य का गान किया। बता दें कि इस दौरान महिलाओं ने जयघोष कर सिंदूर के सम्मान में सेना मैदान में की आवाज बुलंद की।

विज्ञापन
BJP women wing took out a tricolor march in Robertsganj
तिरंगा यात्रा निकालती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बरकरा गांव से बरैला महादेव मंदिर तक निकली यात्रा में शामिल महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता का जयघोष करती रहीं। सेना के शौर्य को सलाम किया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा उस ऐतिहासिक सम्मान का प्रतीक है, जब विश्व इतिहास में पहली बार किसी परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसी देश के घर में घुसकर प्रहार किया गया। जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा किहमारे भारतीय सेना के वीर रणबांकुरों ने पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए।
विज्ञापन


भारत की सेना के शौर्य को पूरी दुनिया देख चुकी है। हर भारतीय को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व है। कहा कि नया भारत आतंकवाद का जवाब उसी की भाषा में देने में सक्षम है। सेना है तो सुकुन है। तिरंगा यात्रा में जिला महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी, प्रिया सोनकर, रितु अग्रहरि, आरती चौबे, तारा देवी, वंदना वर्मा, पूनम गुप्ता, श्रेया पांडेय, कंचन, कविता यादव आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घोरावल नगर पंचायत में विधायक डॉ. अनिल मौर्य के नेतृत्व में मेन तिराहा से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा घोरावल-राॅबर्टसगंज मार्ग, दुर्गा मंदिर, शिवद्वार मार्ग, गुरुवल मार्ग, मुक्खा मोड़, पुरानी बाजार आदि स्थानों से गुजरी। यात्रा में शामिल लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान जय किसान, भारतीय सेना जिंदाबाद का जयघोष किया।


विधायक ने कहा कि भारतीय सेना ने जिस महान वीरता, शौर्य और देशप्रेम का परिचय दिया है, वह ऐतिहासिक है। यात्रा में भाजपा घोरावल ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह पटेल, माला चौबे, राजकुमार चौबे, सुरेश शुक्ला, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार, रमाकांत दुबे, सुनील चौबे, कपिल नाथ शुक्ला, शिवदास शास्त्री, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार, अशोक कुमार अग्रहरी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed