फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP was formed for service not for power: Sadhvi Niranjan

भाजपा का गठन सत्ता के लिए नहीं सेवा के लिए: साध्वी निरंजन

Tue, 12 Apr 2022 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
BJP was formed for service not for power: Sadhvi Niranjan
राबर्ट्सगंज पुसौली स्थित भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करती केंद्रीय मंत्री - फोटो : SONBHADRA
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति दो दिवसीय भ्रमण पर मंगलवार को जिले में पहुंचीं। पार्टी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां वह भाजपा के सामाजिक समरसता पखवाड़ा के तहत हुए कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यकर्ताओं से रूबरू साध्वी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जो आज मंच पर बैठे हैं, कल नीचे बैठे थे। जो आज नीचे बैठे हैं वो कल मंच पर बैठेंगे। विधायक और पदाधिकारी एक दिन पूर्व होंगे लेकिन कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होगा। लिहाजा कार्यकर्ता बनकर काम करना चाहिए। भाजपा का गठन सत्ता के लिए नहीं सेवा के लिए हुआ है। पार्टी गांव गरीब किसान और मजदूरों को समर्पित है। भाजपा सरकार ने गरीबों को बिजली, पानी, मकान, राशन जैसी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराया है। इसका परिणाम रहा कि वर्ष 2022 में इस वर्ग ने भाजपा को दिल खोलकर वोट दिया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने स्वागत और आभार जताया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामशकल, राज्यमंत्री संजीव गोंड, विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, भूपेश चौबे, रामदुलार गोंड, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, दीपक पटेल, सीमा कोल, लीला देवी गोंड, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, अमरनाथ पटेल, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, शंभूनारायण सिंह, कैलास बैसवार, कन्हैया जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह, अशोक कुमार मौर्य, उदयनाथ मौर्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह आदि मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा करती केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ।

कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा करती केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed