फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP leader said, outpost incharge recovered two lakh rupees

Sonebhadra News: भाजपा नेता बोले, चौकी इंजार्च ने वसूल दो लाख रुपये

Fri, 24 Nov 2023 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
BJP leader said, outpost incharge recovered two lakh rupees
पांच दिन पूर्व सदर कोतवाली में शांति भंग की आशंका में चालान किए गए मिर्जापुर जिले के भाजपा नेता ने फर्जी मुकदमे में फंसाने का डर दिखाकर दो लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। एसपी को पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मिर्जापुर के अहरौरा थाने क्षेत्र निवासी संतोष कुमार ने एसपी को सौंपे गए पत्र में पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी रेनू पटेल सभासद हैं, जबकि वह पूर्व में सभासद रह चुका है। वर्तमान भाजपा से अहरौरा मंडल उपाध्यक्ष है। पीड़ित का कहना है कि 18 नवंबर की रात अपने गांव के चार साथियों के साथ अहरौरा क्षेत्र में एक ढाबे पर रुक कर छठ के आयोजन को लेकर बातचीत कर रहा था। तभी सोनभद्र क्राइम ब्रांच पुलिस सफेद रंग की बिना नंबर की बोलोरो गाड़ी से आई और उन सभी को जबरदस्ती अपने साथ सुकृत चौकी ले आई। वहां सुकृत चौकी इंचार्ज ने बताया कि वे पासर वाले मुकदमे की विवेचना कर रहे हैं। इसमें 35 लोगों का नाम अज्ञात है। तीन लाख न देने पर सभी का नाम उसी मुकदमें में जोड़कर जेल भेज दिया जाएगा। काफी विनती के बाद चौकी प्रभारी और क्राइम ब्रांच के लोग दो लाख रुपये पर मान गए। 19 नवंबर की शाम साढ़े चार बजे तक पैसा मिलने तक बैठाए रखा। पैसा मिलने पर पांचों का शांतिभंग में चालान किया गया। कचहरी से जमानत कराकर घर पहुंचा तो पता चला कि जमीन रेहन रखकर उसका भाई पैसा लाया था। पीड़ित ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए आत्महत्या की चेतावनी दी है। इस बाबत सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी। सुकृत चौकी प्रभारी कमल नयन दुबे ने बताया कि आराेप पूर्णतया निराधार है। साजिश के तहत ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं तत्कालीन एसओजी प्रभारी राजेश सिंह का कहना था कि सोनभद्र-मिर्जापुर बार्डर पर पासर होने की आशंका में पकड़ा गया था। छानबीन के बाद पासर होने की पुष्टि नहीं हुई। शांति भंग की आशंका में चालान किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed