फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP honored more than 500 farmers under social harmony program

सामाजिक समरसता कार्यक्रम के तहत भाजपा ने 500 से अधिक किसानों को किया सम्मानित

Sun, 10 Apr 2022 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
BJP honored more than 500 farmers under social harmony program
भाजपा कार्यालय पर रविवार को सामाजिक पखवाड़े के अंतर्गत किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी की अध्यक्षता में जिले के पांच सौ से अधिक किसानों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि किसान भारत की रीढ़ और नींव है। किसानों ने देश के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि जब भी देश कभी परेशानी में फंसा या आर्थिक रूप से समस्याओं में उलझा है तो किसानों ने आगे बढ़ कर अपने मजबूत कंधों पर देश को उठाकर आगे बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं और सभी किसानों ने पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विश्वास कर पुन: भाजपा की सरकार प्रदेश में बनवाई है। जिले की चारों सीटों पर जीत दिलाई। कार्यक्रम में राजेश मिश्रा, उमेश सिंह, नरसिंह पटेल, अनिल सिंह, बृजेश पांडेय, मनीषा राय, मंजू गिरि, प्रकाश पांडेय, अभय कांत दुबे, प्रथम श्रीवास्तव, भगवती अग्रवाल, संतोष सिंह, धीरेंद्र जायसवाल, राज बहादुर सिंह, ध्रुवकांत द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed