सोनभद्र। भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा है कि भाजपा विचारों एवं मूल्यों पर आधारित राजनीति करने वाला दल है। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। इसलिए हम सभी को विचारधारा अनुशासन व नेतृत्व पर पूरा भरोसा करना चाहिए। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पार्टी की नीतियों से जोड़कर एक विकसित भारत के निर्माण में अपना सहयोग देना है।
शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कहा कि भाजपा संस्कार, संस्कृति एवं समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित व संकल्पित है। हम सभी अपने बूथों पर मजबूती से कार्य करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के लिए हो रहे अभिनव परिवर्तन में अपना योगदान देकर नए भारत के निर्माण का संकल्प पूर्ण करें। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा की बूथ की मजबूती से हम मंडल जीतते हैं और मंडल की मजबूती से विधानसभा जीतते है। यूपी में एक बार फिर 2022 में भाजपा की प्रचंड जीत के साथ सरकार बनाएंगे। इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ एक दूसरे से सामंजस्य एवं संवाद स्थापित करते हुए काम करना है। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मंत्री मोहितोष नारायण, पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी, राकेश त्रिवेदी, छोटेलाल खरवार, रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, ओबरा विधायक संजीव गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, केदार नाथ सिंह, अशोक मिश्रा, सहकारी बैंक चेयरमैन राजेंद्र सिंह पटेल, नगर पालिका चेयरमैन विरेंद्र जायसवाल, ओबरा चेयरमैन प्राणमती देवी, सदर ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह, रामलखन सिंह, कृष्णमुरारी गुप्ता आदि मौजूद रहे।