फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP deliberates on strengthening the organization down to the booth level.

Sonebhadra News: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर भाजपा ने किया मंथन

Tue, 01 Sep 2026 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
BJP deliberates on strengthening the organization down to the booth level.
रॉबर्ट्सगंज भाजपा जिला कार्यालय में बैठक को संबो​धित करते जिला प्रभारी अनिल सिंह। स्रोत स्वयं
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडल कार्यसमिति सत्यापन और प्रवास योजना की जानकारी दी। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में मंडल अध्यक्षों एवं प्रवासियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की स्थिति, कार्यसमिति सत्यापन और प्रवास योजना को लेकर विचार रखे। साथ ही संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि मजबूत संगठन की आधारशिला सक्रिय कार्यकर्ता और सशक्त बूथ होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के निरंतर संपर्क, नियमित संवाद, बूथ सशक्तीकरण और जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन पर जोर दिया। कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाए। मंडल से बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अशोक मिश्रा, पूर्व संगठन मंत्री नागेश्वर पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, अजीत रावत, अमरेश पटेल, सरजू बैसवार, महेश्वर चंद्रवंशी, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक शारदा खरवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed