फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP angry for damaging CM's picture at Selfie Point

सेल्फी प्वाइंट पर लगी सीएम की तस्वीर क्षतिग्रस्त करने पर भड़के भाजपाई

Tue, 01 Nov 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP angry for damaging CM's picture at Selfie Point
सेल्फी प्वाइंट पर लगी सीएम की तस्वीर क्षतिग्रस्त करने पर भाजपाई नाराज
विज्ञापन

पिपरी में स्प्रिंग पुल पर धरना देकर की दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
पुलिस अफसरों से नोकझोंक, सीओ ने आश्वासन देकर कराया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
रेणुकूट। रिहंद बांध के समीप बने स्प्रिंग पुल पर बने सेल्फी प्वाइंट के साथ लगी मुख्यमंत्री की तस्वीर रविवार की शाम अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। इसकी जानकारी होते ही भाजपा कार्यकर्ता उग्र हो गए। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अफसरों से उनकी नोकझोंक भी हुई। सीओ ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।
नगर पंचायत पिपरी में चौराहों-तिराहों के सुंदरीकरण के दौरान रिहंद बांध के समीप स्थित स्प्रिंग पुल पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। इसके साथ मुख्यमंत्री की तस्वीर भी लगी है। रविवार की शाम अराजक तत्वों ने सीएम की तस्वीर को क्षतिग्रस्त करते हुए चेहरा हटा दिया। रास्ते से गुजर रहे एक युवक की नजर इस पर पड़ी तो उसने फोटो खींचकर कुछ लोगों को व्हाट्सएप किया। इसकी जानकारी होते ही भाजपाई उग्र हो गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। कार्यकर्ता पुल पर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चांद प्रकाश जैन ने पिपरी थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह से बात की। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे पिपरी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की फोटो के साथ ऐसी बेहूदा हरकत करने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, बावजूद स्थानीय प्रशासन जानकारी होने के बाद भी घंटों मौन रहा। पिपरी थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि तुर्रा निवासी भरत यादव, राहुल ठाकुर व रितेश कुमार नामक युवक कुछ बच्चों के साथ पुल पर गए थे। बच्चों ने भूलवश फोटो से छेड़छाड़ कर दी। तीनों युवकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया। नाबालिगों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed