{"_id":"65aec8abef3d04ac550fbd47","slug":"bike-riding-youth-dies-after-falling-into-canal-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-8634-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बाइक सवार युवक की नहर में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बाइक सवार युवक की नहर में गिरकर मौत
विज्ञापन
करमा। थाना क्षेत्र के तिलौली गांव के समीप एक युवक का शव नहर में मिला। वह सरकारी बीयर की दुकान पर काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के गुरहवा पेढ निवासी अखिलेश कोल (35) करमा स्थित एक सरकारी बीयर की दुकान में कार्य करता था। रविवार की रात लगभग 10 बजे दुकान बंद कर घर जा रहा था। कोहरे के कारण तिलौली गांव के पुल के समीप नहर में बाइक समेत गिर गया। सुबह होने पर ग्रामीणों ने बाइक समेत कुछ कपड़ों को गिरा देखकर पुलिस प्रशासन को सूचित किया।
पुलिस ने घोरावल राजवाहा को बंद कराकर खोजबीन शुरू किया। काफी प्रयास के बाद अखिलेश का शव मिला। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। एसओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि युवक करमा के बीयर की दुकान पर काम करता था। दुकान बंद कर घर आने के दौरान कोहरे के कारण वह नहर में गिर गया। संभवत: युवक को तैरना नहीं आता था, इसलिए पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।