फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike riders slipping on the sand scattered on the highway

Sonebhadra News: हाईवे पर बिखरी रेत से फिसल रहे बाइक सवार

Fri, 29 Nov 2024 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bike riders slipping on the sand scattered on the highway
सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर डाला से सुकृत तक सड़क पर फैली बालू और भस्सी के कारण राहगीर हादसे के शिकार हो रहे हैं। आए दिन बाइक सवार फिसल जा रहे हैं। जिम्मेदारों की ओर से कोई कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन

जिले से गिट्टी-बालू और राख का परिवहन बड़ी मात्रा में होता है। रोजाना सैकड़ों ट्रक, हाईवा वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से गुजरते हैं। इन वाहनों से गिरने वाले बालू और भस्सी की सफाई नियमित न कराए जाने से जगह-जगह सड़क पर रेत व भस्सी की परत जम गई है। इस पर फिसल कर बाइक सवार अक्सर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सड़क किनारे कई स्थानों पर लोगों ने भवन निर्माण सामग्री को भी गिरवा रखा है तो कई स्थानों पर रोड से सटकर गिट्टी-बालू की दुकानें संचालित हो रही हैं। उरमौरा में इसकी मंडी भी संचालित हो रही है। सड़क पर गिरने वाली बालू और भस्सी की सफाई को लेकर जिम्मेदार आगे नहीं आ रहे हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों, राहगीरों एवं वाहन चालकों के साथ दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।
विज्ञापन

दो युवकों की हो चुकी है मौत
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बालू फैले होने से राहगीरों की जान हर वक्त खतरे में होती है। जून माह में राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सोमनाथ मंदिर पिपरी रोड स्थित अस्पताल के सामने फ्लाईओवर पर मौजूद बालू पर बाइक फिसलने से मुबारकपुर और बगही निवासी दो युवकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां स्थिति ज्यादा खराब
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर जिला अस्पताल के निकट उद्यान कार्यालय के पास मोड़ पर करीब चार इंच मोटी बालू की परत सड़क पर जमी है। इससे हादसे हो रहे हैं। छपका स्थित सीडीओ आवास के ठीक सामने हादवे पर बालू की मोटी परत मौजूद है। सदर ब्लॉक कार्यालय के ठीक सामने भी यही स्थिति है। राॅबर्ट्सगंज नगर में फ्लाईओवर के दोनों तरफ बालू की मोटी परत मौजूद हैं। उरमौरा में मंडी के पास भी बालू की मोटी परत हादसे की वजह बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed