फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies after being hit by Scorpio

स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Thu, 13 Oct 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by Scorpio
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चोपन रोड स्थित पीएनबी बैंक के समीप मंगलवार की रात अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

झारखंड के गढ़वा जिले किशुनपुर पोस्ट नगर उटारी निवासी जहरुद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भाई अहमद अंसारी (39) ओबरा में 1320 मेगावाट क्षमता की दुशान कंपनी की ओर से बनाई जा रही विद्युत परियोजना के आरके इंजीनियरिंग कंपनी में सकॉफ फोल्डर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की रात अहमद अपनी बाइक से बाजार में समान लेने गया था।
विज्ञापन

लौटते समय चोपन रोड स्थित पीएनबी शाखा के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया। घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने निजी वाहन की मदद से घायल बाइक सवार को परियोजना चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध धारा संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed