फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies after being hit by PRV vehicle, angry people made a ruckus

पीआरवी वाहन की चपेट में बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

Sun, 17 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by PRV vehicle, angry people made a ruckus
शक्तिनगर। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के बीना बस स्टैंड के समीप शुक्रवार की दोपहर डॉयल 112 पुलिस वाहन के धक्के से ड्यूटी से वापस घर लौट रहे बाइक सवार एक कर्मी की मौत हो गई। घटना से नाराज कर्मियों ने चक्काजाम कर दिया। पीआरवी चालक के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

झारखंड निवासी सुबिन घोष (28) बीना स्थित डिसेलिंग प्लांट कंपनी में कार्यरत थ। वह जमशीला में किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे ड्यूटी से लौटते समय बीना बस स्टैंड के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर डॉयल 112 पुलिस वाहन ने धक्का मार दिया। आसपास के लोग घायल को लेकर नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत पहुंचे, जहां इलाज के दौरान कर्मी की मौत हो गई। उधर, घटना से नाराज कर्मियों ने मौके चक्काजाम कर दिया। वह पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। मामला गंभीर होता देख अनपरा और शक्तिनगर थाने की भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाम लगाने वालों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन वे पीआरवी चालक के खिलाफ केस तत्काल दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज करने को तैयार थी, फिर भी कुछ लोग नहीं मान रहे थे। पुलिस ने दर्जनों लोगों को हिरासत में लेकर जाम को समाप्त करा दिया। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया। करीब ढाई घंटे जाम होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम लगने से दशहरा पर्व के मद्देनजर मुख्य मार्ग से आने-जाने वाले लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शक्तिनगर थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर पीआरवी चालक नागेंद्र चौबे के खिलाफ संबंधित धाराओं केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। कहा कि पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed