फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies after being hit by container

कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sun, 01 Aug 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by container
शक्तिनगर। आंबेडकर नगर इलाके में शनिवार की रात हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना में मृतक का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बनारस रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

घटना रात 12 बजे के करीब शक्तिनगर-जयंत मार्ग पर आंबेडकर नगर इलाके में स्थित एनसीएल खड़िया आवासीय परिसर के मोड़ पर हुई। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड निवासी राकेश यादव (19) अपने साथी धर्मेंद्र कुमार वर्मा (20) निवासी काली मंदिर, बस स्टैंड के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान शक्तिनगर से जयंत (मप्र) के तरफ जा रहे कंटेनर के चपेट में आ गया। हादसे में राकेश की मौके पर मौत हो गई। मदद के लिए पहुंचे लोगों ने गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को जयंत स्थित एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल की हालत को गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची शक्तिनगर पुलिस ने हादसे का कारण बने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed