{"_id":"687fe226139a261a430b5e09","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-uncontrolled-truck-angry-people-block-the-road-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-131638-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मधुपुर कस्बे के पुरानी सब्जी मंडी के पास मंगलवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक सुनील कुमार उर्फ घूरे (35) की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर सर्विस लेन से अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन देकर करीब 40 मिनट बाद जाम समाप्त कराया। बंतरा निवासी सुनील कुमार बाइक से मधुपुर बाजार आ रहा था।
सर्विस लेन जाम होने के कारण पुरानी सब्जी मंडी के समीप मुख्य हाईवे पर आ गया। बगल में ऑटो वाले लाइन से खड़े थे। पीछे से ओवर टेक कर रही ट्रक बाइक सवार को कुचलते हुई निकल गई।
विज्ञापन
हादसा इतना विभत्स था कि शव की हालत देख लोगाें के रोंगटे खड़े हो गए। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। उनका कहना था कि सर्विस लेन पर अतिक्रमण कर जाम कर दिया गया है। इसके चलते राहगीर मुख्य मार्ग पर जाते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
सूचना पर एएसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगाए लोगों से वार्ता कर अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।