फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike collides with roadside pillar youth dies

सड़क किनारे पिलर से बाइक टकराई, युवक की मौत

Wed, 16 Dec 2020 07:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with roadside pillar youth dies
बभनी। कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास चौना-बभनी मार्ग पर बुधवार सड़क किनारे लगे पिलर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां उसकी मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में घायल के साथ गए लोगों ने हंगामा भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

संजर हुसैन (18) पुत्र मनब्बर हुसैन निवासी बभनी बाजार टोला सुबह घर से दरनखांड किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में चौना-बभनी संपर्क मार्ग स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास बाइक का अगला चक्का अचानक पंक्चर हो गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर रोड के किनारे लगे पिलर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोग घायल को तत्काल बभनी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में फार्मासिस्ट ने मरहम पट्टी करना शुरू कर दिया। परिजनों ने डाक्टर बुलाने के लिए कहा तो फार्मासिस्ट ने बताया कि डाक्टर अभी नहीं हैं। इस पर साथ पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर अधीक्षक डा. गिरधारी लाल कमरे से बाहर निकले और घायल को देखने लगे। उन्होंने इंजेक्शन भी दिया लेकिन संजर की मौत हो गई। हंगामा देख डाक्टर ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस और प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी ने लोगों को शांत कराया। अस्पताल से भेजे गए मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed