फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike collided with a parked trailer, young man died, his friend is serious

Sonebhadra News: खड़े ट्रेलर में घुसी बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर

Wed, 17 Sep 2025 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with a parked trailer, young man died, his friend is serious
शक्तिनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी हाईवे पर मंगलवार को देर शाम तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रेलर में घुस गई। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चिलकाडांड निवासी बूंदी (25) अपने साथी अंबर कुमार गुप्ता (24) के साथ बाइक से जा रहा था। वाराणसी मार्ग पर आंबेडकर नगर में खड़े ट्रेलर में पीछे से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में बूंदी की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर ग्राम प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को मोर्चरी और घायल को अस्पताल भेज दिया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। एसओ रामदऱस ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घायल की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed