फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bharatiya Janata Party celebrates 41st Foundation Day

भारतीय जनता पार्टी का मना 41वां स्थापना दिवस

Tue, 06 Apr 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party celebrates 41st Foundation Day
भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
विज्ञापन

स्थापना दिवस मनाया गया, पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के उद्बोधन को भी सुना
- बूथ स्थान पर कार्यकर्ताओं ने अपने घर पर लगा झंडा
फोटो-02
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस मंगलवार को जिले के सभी 1475 बूथों पर धूमधाम से मनाया गया। 21 मंडलों में एलएडी टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना गया। इसके साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
राबर्ट्सगंज स्थित जिला पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में स्थापना दिवस धूमधाम से मना। वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम मोदी को सुना गया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला प्रभारी केके सिंह जी भी मौजूद रहे। तत्पश्चात जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन लाल केशरी व सरदार गोविंद सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वर्चुअल वीडियो कांफ्रेसिंग में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सिर्फ एक चुनाव जीतने की मशीन नहीं है। हमें हर संप्रदाय का समर्थन मिल रहा है। भाजपा के 41वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसी की जा सकती है और कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है। कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ा रही है। हमारी पार्टी छोटे किसानो को लाभ पहुंचाने मे लगी है। नये कृषि कानूनों से लेकर अन्य कई योजनाओं के जरिए किसानो को लाभ पहुंचाया जा रहा है। अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ई. रमेश पटेल, अभिषेक सिंह चंदेल, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा देवेंद्र पटेल, जिला मंत्री अजीत रावत, विनोद पटेल, राकेश मेहता, अनूप तिवारी, प्रवीण सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री विनय श्रीवास्तव, सुरेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर, राघो सिंह, राहुल, नार सिंह पटेल, दिलीप चौबे, मनीष अग्रहरि, वरुण त्रिपाठी, रामकेश आदि रहे। इसी तरह भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, सभासद विनोद सोनी, अखिलेश, कश्यप, राहुल शर्मा, अरुण तिवारी, विनय, डीजे, अविनाश शुक्ला, रवि, डबलू तिवारी, श्यामू सोनी, अजीत पटेल, संदीप पटेल आदि रहे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस
चोपन। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पार्टी का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। स्थापना दिवस पर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का सजीव प्रसारण देखा। इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, राजेश अग्रहरि, सत्य प्रकाश तिवारी, सुभाष पाल,तीर्थराज शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष संदीप पांडेय, प्रेम पटेल, बृजेश पांडेय, धर्मेंद्र जायसवाल, मंडलमंत्री सत्यदेव पांडेय, कामेश्वर विश्वकर्मा, रामेश्वर पाठक, बच्चा सिंह, मनोज पांडेय, संतोष साहनी, शैलेश उपाध्याय, अश्वनी बाजपेई, दीपक जायसवाल, प्रदीप, मुकेश पटेल आदि रहे। संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed