{"_id":"5f23088a8ebc3e63bf1e13b1","slug":"bhabha-kand-stones-being-made-of-land-in-the-presence-of-force-sonbhadra-news-vns5386862192","type":"story","status":"publish","title_hn":"उभ्भाकांड: फोर्स की मौजूदगी में जमीनों की हो रही पत्थरगड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उभ्भाकांड: फोर्स की मौजूदगी में जमीनों की हो रही पत्थरगड्डी
विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल तहसील प्रशासन उभ्भा और सपही में भूमि विवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए 281 पट्टेधारकों की जमीन की नापजोख
कराकर पत्थर गड्डी कराना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को सपही गांव में फोर्स के साथ तहसीलदार विकास पांडेय ने कई पट्टेधारकों की जमीनों की नापी करवा कर उसमें पत्थरों को गड़वाया। पट्टेधारक जमीनों की नापी होने के बाद उसमें खेतीबारी करना शुरू कर दिए है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों, घायलों और भूमिहीनों को उभ्भा और सपही में ग्राम सभा की जमीन पट्टे पर दिया है। डीएम ने घोरावल एसडीएम और तहसीलदार को सभी पट्टेेधारकों की जमीनों की पत्थरगड्डी कराने का आदेश किया है, ताकि आगे जमीन को लेकर किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो सके। पिछले कई दिनों से उभ्भा और सपही मेें पट्टेधारकों की जमीनों की नापी कराई जा रही है। तहसीलदार विकास पांडेय ने बताया कि अधिकांश पट्टेेधारकों की जमीनों की पत्थरगडृडी हो चुकी है। शेष पट्टेधारकों के भूमि की भी शीघ्र पत्थरगड्डी हो जाएगी।