फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Better care for corona infected patients

कोवडि संक्रमित मरीजों की हो बेहतर देखभाल

Mon, 05 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Better care for corona infected patients
लोढ़ी स्थित कोविड केयर सेंटर अस्पताल में समीक्षा करते डीएम एस राजलिंगम। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने सोमवार को कोविड अस्पताल एल वन और एल टू का निरीक्षण किया। इसके बाद अस्पताल परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक कर मरीजों की बेहतर देखरेख करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों को समय से खाना-पानी व काढ़ा के साथ ही जन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाए। होम क्वारंटाइन में रह रहे संक्रमित कोरोना मरीजों से वीडियो कालिंग से वार्ता करते हुए डॉक्टरों की टीम भेजकर उनका भी स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से कराने के साथ ही पर्याप्त दवाएं भी उन्हें मुहैया कराई जाय। संभावित संक्रमित मरीजों की पहचान में तेजी लाई जाए। ब्लड कलेक्शन की संख्या बढ़ायी जाय। एक्टिव मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया करायी जाय। सफाई व सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने संक्रमित मरीजों का कवरेज टाइम यानी अस्पताल में भर्ती कराने की टाइमिंग बेहतर बनाने को कहा। इस दौरान सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, सीएमएस डॉ. बीपी गौतम, डॉ. पीके सिंह, डीपीआरओ विशाल सिंह, सहायक निदेशक बचत संतलाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed