फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Belan river will prosper again, MNREGA will help in its rescue

Sonebhadra News: फिर से समृद्ध होगी बेलन नदी, मनरेगा से होगा उद्धार

Wed, 21 May 2025 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Belan river will prosper again, MNREGA will help in its rescue
प्राचीन बेलन नदी के अस्तित्व को फिर से स्थापित करने की कवायद शुरू हुई है। मनरेगा के माध्यम से इसका पुनरोद्धार किया जाएगा। नदी के प्राकृतिक बहाव मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के साथ ही खोदाई कराई जाएगी, जिससे इसकी जल संग्रहण क्षमता बढ़ सके।
विज्ञापन

बुधवार को डीसी मनरेगा रवींद्र वीर ने बेलन नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया। प्राचीन बेलन नदी का जिक्र ऐतिहासिक पुस्तकों में भी है। नदी के आसपास की गई पुरातात्विक खुदाई में उच्च पाषाण युग के अवशेष पाए गए हैं।
विज्ञापन

कार्बन डेटिंग से जिनके लगभग 17 हजार वर्ष पुराने होने का अनुमान लगाया गया है। भारत की प्राचीन सभ्यताओं में से एक बेलन घाटी सभ्यता भी रही है, जो बेलन नदी के आसपास ही विकसित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चतरा ब्लॉक के गुल्लीडाढ़ ग्राम पंचायत के करद गांव को बेलन नदी का उद्गम स्थल माना गया है। यह नदी सोनभद्र से मिर्जापुर होते हुए प्रयागराज में जाकर टोंस में मिल जाती है। अतिक्रमण व उपेक्षा के चलते नदी का उद्गम स्थल काफी सिकुड़ चुका है।
इसे देखकर यह बता माना मुश्किल है कि यहां से कोई नदी भी निकलती है। ठीक ऐसी ही स्थिति नदी के किनारों की भी है। देखरेख व संरक्षण के अभाव में किनारों पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है।
तेज बारिश के बाद नदी उफनाती है तो इसका रौद्र रूप तटवर्ती इलाकों में काफी तबाही भी मचाता है। वर्षों से इसके संरक्षण की मांग उठती रही है। करीब तीन वर्ष पहले सदर विधायक भूपेश चौबे ने बेलन नदी को पुनर्जीवित करने के लिए पदयात्रा भी निकाली थी, लेकिन उस पर कोई प्रगति नहीं हुई।
अब इसे फिर से सुदृढ़ करने की कवायद शुरू हुई है। मनरेगा के माध्यम से इस पर काम कराया जाएगा। इसके लिए बुधवार को डीसी मनरेगा ने करद गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्रधान लालबहादुर ने बताया कि उद्गम स्थल पर बेलन नदी के बहाव का रास्ता अब अस्तित्व में नहीं है। इसे लोगों ने कब्जा कर लिया है। यही स्थिति आगे नदी के प्रवाह मार्ग की भी है। उनके साथ ब्लाक कोआर्डिनेटर सुनील कुमार भी मौजूद रहे।


शासन के निर्देश पर बेलन नदी के उद्गम स्थल एवं इसके अस्तित्व को पुन: स्थापित किया जाना है। नदी के किनारों पर अतिक्रमण के संबंध में डीएम से मिलकर अवगत कराया जाएगा। राजस्व विभाग की टीम की तरफ से इसकी नाप कर अवैध कब्जे को खाली कराकर मनरेगा से इसकी खोदाई कराई जाएगी। -रवींद्र वीर सिंह, डीसी मनरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article