फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Beautification of Turra intersection, improved condition of parks

तुर्रा चौराहे का सुंदरीकरण, सुधरी पार्को की स्थिति

Sat, 08 Oct 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Beautification of Turra intersection, improved condition of parks
पिपरी नगर पंचायत में बना प्रणाम पिपरी सेल्फी प्वाइंट।संवाद - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नगर पंचायत पिपरी स्वच्छ एवं सुंदर निकाय बनने की ओर अग्रसर है। लाखों की लागत से पिपरी में चौराहा एवं तिराहा के साथ पार्कों का भी सुंदरीकरण कराया जा रहा है। सड़कों पर लाइटिंग के साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है। इस वर्ष हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में पिपरी नगर पंचायत का अन्य निकायों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में पिपरी नगर पंचायत को नार्थ जोन में 449 रैंक और प्रदेश स्तर पर 234 रैंक हासिल हुआ था। वहीं 2022 में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में पिपरी नगर पंचायत का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में 251 स्थान सुधार के साथ नार्थ जोन में 198 रैंक प्राप्त किया है। वहीं, प्रदेश स्तर पर पिपरी नगर पंचायत को 127 रैंक प्राप्त हुए हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के पीछे यहां साफ-सफाई, प्रकाश की व्यवस्था और चौराहा एवं पार्कों के सुंदरीकरण का अहम योगदान रहा है। पिपरी में तुर्रा चौराहा एवं पिपलेश्वर मंदिर तिराहा का सुंदरीकरण कराया गया है। इसके अलावा छोटे-बड़े कुल 18 पार्कों का सुंदरीकरण कराते हुए सड़क पर प्रकाश की व्यवस्था कराई गई है। तुर्रा चौराहा पर बना प्रणाम पिपरी सेल्फी प्वाइंट इन दिनों आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। चौराहा एवं पार्कों के सुंदरीकरण एवं प्रकाश की व्यवस्था पर करीब 25 से 30 लाख रुपये खर्च हुए हैं। नगर में जगह-जगह स्वच्छता से संबंधित वॉल पेंटिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

डोंगिया घाट पर बोटिंग की सुविधा जल्द
पिपरी नगर पंचायत से सटे डोंगिया घाट पर पर्यटकों को बोटिंग की सुविधा जल्द मिलेगी। इसकी कवायद में प्रशासन जुटा हुआ है। इसकी कार्ययोजना पहले ही बनाई जा चुकी है। माना जा रहा है कि दीपावली के पहले बोटिंग की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्रा चौराहा का सुंदरीकरण कराते हुए सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। इसके साथ ही पिपलेश्वर मंदिर के पास तिराहा और नगर में छोटे-बड़े 18 पार्कों का सुंदरीकरण कराया गया है। कूड़ा उठान, साफ-सफाई में काफी सुधार हुआ है। काम के बदौलत स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर को अच्छी रैकिंग मिली है। - अंशुमान सिंह, अधिशासी अधिकारी-पिपरी।

स्वच्छता सर्वेक्षण की रैकिंग में नगर पंचायत पिपरी का अच्छा प्रदर्शन रहा है। दूसरे नगर पंचायतों में भी तेजी से काम चल रहा है, अगले वर्ष अच्छा परिणाम मिलेगा। - नीरज कुमार, डीपीएम, स्वच्छ भारत मिशन नगरीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed