{"_id":"66b3f0828e2612ca36004d34","slug":"beaten-with-belt-for-asking-for-money-deposited-in-bank-case-filed-after-video-goes-viral-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-116468-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बैंक में जमा पैसा मांगने पर बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बैंक में जमा पैसा मांगने पर बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा
विज्ञापन
रेणुकूट पुलिस चौकी अंतर्गत मुर्धवा इलाके में एक व्यक्ति की बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि निजी बैंक में जमा रुपये मांगने पर एक एजेंट ने बेल्ट से खाताधारक की पिटाई की।
वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पीड़ित सरदार आनंद सिंह ने चौकी पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा कि वे मुर्धवा स्थित एक निजी बैंक में पैसा जमा करते थे।
इसकी मेच्योरिटी सितंबर 2023 में पूरी हो चुकी है। इसके बाद वे कई बार अपना पैसा लेने बैंक में जाते थे, मगर हर बार उन्हें बाद में आने की बात कहा जाता। भुगतान के लिए मंगलवार को वह फिर बैंक की शाखा में पहुंचे तो वहां मौजूद बैंक एजेंट सलमान अहमद गालियां देते हुए बेल्ट से मारने पीटने लगा।
विज्ञापन
धमकी देते हुए कहा कि अगर दोबारा पैसा लेने आए तो जान से मार दूंगा। बैंक में उसके लगभग 60 हजार रुपये जमा हैं। सीओ पिपरी अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित अपना पैसा मांगने बैंक गया था। उसी दौरान एजेंट ने उसके साथ मारपीट की। तहरीर के आधार पर आरोपी को पुलिस ले आई है और उसका चालान कर दिया गया है।