{"_id":"69f795b7448550c4330cc642","slug":"beaten-and-thrown-out-of-the-house-for-dowry-given-medicine-and-forced-to-abort-6-named-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-145876-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दहेज के लिए घर से पीटकर निकाला दवा खिला गर्भपात कराया, 6 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दहेज के लिए घर से पीटकर निकाला दवा खिला गर्भपात कराया, 6 नामजद
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार क्षेत्र स्थित मरगोटवा टोला में एक महिला को दहेज के पीटकर घर से बाहर निकाल दिया गया। आरोप है कि धोखे से एक झोलाछाप के यहां ले जाकर गलत दवा खिला दी गई जिससे गर्भपात हो गया। पीड़िता पांच साल तक कभी चौकी, कभी थाने दौड़ती रही लेकिन मदद नहीं मिल पाई।
पीड़िता ने पुलिस लाइन पहुंचकर एसपी अभिषेक वर्मा को अपनी व्यथा सुनाई। उनके निर्देश पर शनिवार को प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने पति विकास, ससुर इंद्रजीत पाल, सास श्यामदुलारी, ननद मीना, झोलाझाप राजीव, शादी कराने वाले अगुवा नान्कह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मूलत: सिंगरौली (एमपी) के रतनपुरवा की रहने वाली ऊषा देवी पाल ने एसपी को सौंपे प्रार्थना पत्र में बताया है कि 29 मई 2021 को मरगोटवा निवासी विकास पाल से उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
पति सहित ससुराल के अन्य लोग कम दहेज मिलने का ताना देने ले और उसे पर दहेज में टेंपो लाने के लिए दबाव बनाने लगे। इस बीच उसे दो बेटे भी पैदा हुए लेकिन ससुरालियों के व्यवहार में जरा भी सुधार नहीं हुआ।
उसे दो माह का गर्भ ठहरा तो उसकी सास और ननद बहाने से शिवद्वार स्थित झोलाछाप राजीव के पास लेकर पहुंची। वहां उसे गलत दवा खिलाकर गर्भ में पल रहे भ्रूण की हत्या करा दी गई। इसके बाद मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया गया।