{"_id":"68068bffd52272ab9606ddcf","slug":"baraatis-were-stuck-in-traffic-jam-rituals-were-delayed-for-hours-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-127238-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जाम में फंसे रहे बराती, घंटों देर से हुईं रस्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जाम में फंसे रहे बराती, घंटों देर से हुईं रस्में
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग पर रविवार की शाम को लगा जाम देर रात तक पूरे नगर में फैल गया। इससे लोगों को बहुत परेशानी हुई। तेज लगन के चलते जाम में फंसे लोग शादी समारोह में देर से पहुंचे।
मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग पर भुतहिया पुलिया के पास एक ट्रेलर के खराब होने से जाम लगना शुरू हुआ था। हाथीनाला पुलिस ने वाहनों को हाथीनाला से ही दुद्धी की ओर मोड़ दिया। धीरे-धीरे जाम बढ़ते बढ़ते रविवार की शाम लगभग 7 बजे मुर्धवा मोड़ तक पहुंच गया।
रात लगभग 8 बजे तक जाम का दायरा बढ़ते हुए पिपरी स्थित रिहंद पुल तक पहुंच गया। रविवार को लगन तेज होने की वजह से बड़ी संख्या में बाहर से भी गाड़ियां इधर से गुजर रही थीं, जिससे जाम का दायरा बढ़ता ही गया।
विज्ञापन
पिपरी निवासी अंजनी कुमार ने बताया कि उनके भाई की शादी मुर्धवा स्थित एक लान में थी। जाम की वजह से सभी बराती देर से पहुंचे और 12 बजे के बाद ही द्वार पूजा आदि रस्में पूरी हो सकीं। रोडवेज बसे भी जाम में फंसी रहीं। इस दौरान पुलिस भी असहाय बनी रही। रात 12 बजे के बाद धीरे-धीरे वाहन निकलते रहे तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।