फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ban on entry in temple

मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी रोक

Sat, 21 Mar 2020 09:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
ban on entry in temple
रेणुकूट। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर में स्थित मंदिरों में भी ताले लग गए हैं। मुर्धवा स्थित राधाकृष्ण मंदिर, हिंडालको के रेणुकेश्वर मंदिर व ग्रासिम इंडस्ट्रीज में स्थित श्रीराम मंदिर को फिलहाल बंद कर दिया गया है। राधाकृष्ण मंदिर के गोपाल सिंह ने बताया कि आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने फैसला किया है कि मंदिर अगले 10 दिनों तक बंद रहेगा, ताकि कोई किसी की आवाजाही की वजह से कोरोना वायरस की चपेट में न आ पाए। हिंडाल्को के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार सिंह व ग्रासिम इंडस्ट्रीज के अमरनाथ सिंह ने बताया कि रेणुकेश्वर मंदिर व श्रीराम मंदिर को भी सुरक्षा कारणों से बंद करने का फैसला किया गया है। उधर, प्रधानमंत्री द्वारा रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील के संबंध में नगर की सानवी शिक्षा समिति द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया गया। समिति के मुन्ना शर्मा ने बताया कि नगर के साथ-साथ खैराही, रासपहरी व कुंडाडीह गांव में जाकर ग्रामीणों को कोरोना वायरस के संबंध में जागरूक करते हुए रविवार को घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि यह एक जानलेवा वायरस है इसलिए इसे गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री की अपील स्वीकार करते हुए 1 दिन घरों से बाहर ना निकलें। इस दौरान कंचन, किरण व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed