फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ballia became the winner after defeating host Dudhi in the interstate cricket tournament

अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मेजबान दुद्धी को हराकर बलिया बना विजेता

Sun, 16 Jan 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ballia became the winner after defeating host Dudhi in the interstate cricket tournament
दुद्धी टाऊन क्लब में 35वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्राफी के साथ विजेता टीम और अतिथिग? - फोटो : SONBHADRA
नगर के टाउन क्लब मैदान में चल रहे 35वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बलिया की टीम ने मेजबान दुद्धी को 82 रनों के बड़े अंतर से मात दी। बलिया के कप्तान अहसान को 115 रनों की शतकीय पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया जबकि दुद्धी के कप्तान रजन राज मैन ऑफ द सीरीज बने।
विज्ञापन

टॉस हारकर बलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 227 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान एहसान जमाल ने 11 छक्का और आठ चौके की मदद से सर्वाधिक 115 रन की शानदार पारी खेली। दुद्धी की टीम 19.1 ओवरों में 145 रनों पर ही ढेर हो गई। मुख्य अतिथि विधायक हरिराम चेरो ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 25 हजार का नकद पुरस्कार दिया। टाऊन क्लब ए टीम को उपविजेता कप और 21 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। अंपायर इकबाल कुरैशी व सुनील गुप्ता बिल्लू रहे। स्कोरिंग आर्यन व राहुल विराट और कमेंट्री सलीम खां ने की। समारोह के अध्यक्ष दुद्धी चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, विशिष्ट अतिथि डॉ. एसपी सिंह, अध्यक्ष सुमित सोनी, सचिव जवी खां, सुनील जायसवाल व सलीम खां रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed