फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Badminton courts, a fountain, and pathways will be built in the town's two-decade-old park.

Sonebhadra News: नगर के दो दशक पुराने पार्क में बनेंगे बैडमिंटन कोर्ट, फव्वारा और पाथवे

Sat, 09 May 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Badminton courts, a fountain, and pathways will be built in the town's two-decade-old park.
रॉबर्ट्सगंज ​स्थित नगर पालिका पार्क। संवाद
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज) के सबसे पुराने पार्क की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत दो दशक पुराने पार्क का विकास एवं सुंदरीकरण कराया जाएगा। नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि नगर के पुराने पार्क का चयन वैश्विक नगरोदय योजना में हुआ है। इसके तहत पार्क का सुंदरीकरण कराया जाएगा। पार्क में बाउंड्रीवॉल, मुख्य गेट, फव्वारा, बैडमिंटन कोर्ट, पाथ-वे सहित कई विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा पार्क में हरियाली और बैठने की व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा। पार्क में सेल्टर हाउस के सामने गेट का निर्माण कराया जाएगा। इससे कोई भी व्यक्ति पार्क की दीवार को फांद नहीं सकेगा। पार्क सुंदर दिखे इसके लिए बाउंड्री का रंगरोगन कराया जाएगा। इसके साथ ही सुबह-शाम लोग पार्क में टहल सके, इसके लिए पाथवे का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन की तरफ से करीब एक करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी करते हुए निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

आरटीएस क्लब रॉबर्ट्सगंज के पास स्थित नगर के सबसे पुराने पार्क में अभी तक नगर पालिका प्रशासन के कूड़ा वाहन खड़े होते हैं। पार्क में फूल, पौधे लगे हैं, छोटे बच्चों के खेलने के लिए पार्क में व्यवस्था भी है। मगर इस पार्क में नशेड़ियों का जमावड़ा हाेने की वजह से लोग इसमें जाने से कतराते हैं। दो दशक से इस पार्क के सुंदरीकरण कराए जाने की मांग नगरवासियों की तरफ से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने पार्क को नए स्वरूप में विकसित करने की तैयारी की गई है। वैश्विक नगरोदय योजना के तहत पार्क के सुंदरीकरण के लिए स्वीकृति मिल गई है। करीब एक करोड़ की लागत से पार्क में सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बजट मिलने के साथ ही काम भी शुरू हो जाएगा।- मुकेेश कुमार, अधिशासी अधिकारी-नगर पालिका परिषद सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed