{"_id":"63d6b1498b4d1606d14e1e10","slug":"babulal-shailendra-deeksha-and-khushboo-winners-in-nano-marathon-sonbhadra-news-vns696092853-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नैनो मैराथन में बाबूलाल, शैलेंद्र, दीक्षा और खुशबू विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नैनो मैराथन में बाबूलाल, शैलेंद्र, दीक्षा और खुशबू विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाला नव निर्माण सेना की ओर से आयोजित नैनो मैराथन को रविवार को चोपन ब्लाक प्रमुख लीला देवी ने वैष्णो देवी मंदिर हरी झंडी दिखाया। इसका समापन डाला रामलीला मैदान में हुआ। इस दौरान चोपन थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत सैकड़ों लोगों को नियमों के पालन की शपथ दिलाया।
नैनो मैराथन में कुल 120 युवाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। पुरुष कैटेगरी के 15 से 35 वर्ष आयू वर्ग में बाबूलाल को पहला, विनीत यादव को दूसरा और विनोद कुमार को तीसरा स्थान मिला। 36 से 50 वर्ष आयू वर्ग पुरुष में शैलेंद्र, विजय यादव और घनश्याम को क्रमश: पहला, दुसरा और तीसरा स्थान मिला। 36 से 50 वर्ष महिला आयू वर्ग में दीक्षा पटेल पहले स्थान पर रही। वहीं 15 से 35 वर्ष महिला वर्ग में खुशबू पाल, वंदना मौर्य और संगीता ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थाप प्राप्त किया। मुख्य अतिथि मनोज ठाकुर ने बताया कि डाला के युवा खेल में जिला स्तर पर खेलकर नाम को रौशन कर रहे हैं। खेल ही मात्र एक साधन है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। नैनो मैराथन रेस में निर्णायक मंडल में प्रशांत पाल, सर्वेश पटेल, चंदन गुप्ता, रविन्द्र चौधरी, बसंत सिंह, सौरभ कुमार, इमरान हैदर रहे। संस्था के अध्यक्ष अमृत पटेल सुभाष पाल, लेखपाल सुरेन्द्र मिश्रा, सुधीर सिंह, डॉ. राकेश सिंह, मनोज शुक्ला, महेश सोनी, सोनू जायसवाल, महेश उपाध्याय, विकास जैन, गोविंद भारद्वाज, अवनीश पाण्डेय, राकेश जायसवाल मौजूद रहे।