{"_id":"60ce34518ebc3e2e621eb930","slug":"babhanaval-mein-intajaar-karate-rah-gae-log-nahin-pahunchee-teem-sonbhadra-news-vns5957680196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभनवल में इंतजार करते रह गए लोग, नहीं पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभनवल में इंतजार करते रह गए लोग, नहीं पहुंची टीम
विज्ञापन
रामगढ़। कोविड 19 वैक्सीनेशन के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले के साथ ब्लॉक के अधिकारी गांवों में जाकर जागरूकता फैला रहे हैं। बावजूद इसके चतरा ब्लॉक में आठ स्थानों पर अपेक्षाकृत कम लोग टीका लगवाएं। ब्लॉक में शनिवार को आठ स्थानों पर पर करीब 800 लोगों को टीका लगाया जाना था, लेकिन इन स्थानों पर महज 210 लोगों ने ही टीका लगवाया। गांवों में तरह-तरह की भ्रांति फैलने की वजह से भी वैक्सीनेशन प्रभावित हो रहा है। वहीं बभनवल गांव में ग्रामीण टीका लगवाने के लिए इंतजार करते रहे। लेकिन सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। इससे लोगों को मायूस होकर अपने घरों को जाना पड़ा। शनिवार को कई केंद्रों का लाइव पड़ताल करने पर उक्त स्थितियां सामने आई।
सुबह: 12 बजे
स्थान-गुल्लीड़ाड प्राथमिक विद्यालय
अमर उजाला की टीम दोपहर 12 बजे गुल्लीड़ाड पहुंची। यहां टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह 11 बजे पहुंच गई थी। लेकिन टीका लगवाने के लिए दोपहर 12 बजे तक एक भी व्यक्ति नहीं पहुंचा। जब ग्राम प्रधान लालबहादुर ने गांव में जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किए, तब जाकर 20 लोगों ने टीका लगवाया। गांव की महिलाएं घर से नहीं निकली। गुल्लीड़ाड गांव की आबादी करीब 800 है।
समय: 12.30 बजे स्थान: बभनवल प्राथमिक विद्यालय।
यहां अमर उजाला की टीम सुबह 12.30 पहुंची। यहां प्राथमिक विद्यालय पर ग्रामीणों को कोविड 19 टीका लगवाने के लिए सूचना देने के लिए कहा गया था, लेकिन दोपहर 12.30 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। जबकि टीका लगवाने के लिए 20-25 की संख्या में लोग यहां पहुंचे हुए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम न पहुंचने से ग्रामीण मायूस होकर अपने घरों को लौट गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रवण पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से शनिवार को टीकाकरण के लिए सूचना मिली थी। इसी आधार पर ग्रामीणों को टीका लगवाने के लिए बोला गया था। इसके बाद भी टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन
समय: 1.30 बजे स्थान: चरकोनवा प्राथमिक विद्यालय।
प्राथमिक विद्यालय चरकोनवा पर सुबह 11 बजे कोविड 19 टीकाकरण शुरू हो गया था। यहां अमर उजाला की टीम दोपहर में 1.30 बजे पहुंची तो टीकाकरण हो रहा था। विद्यालय में ग्रामीण टीका लगवाते हुए देखे गए। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण के लिए दो कर्मचारी लगाए गये थे। यहां करीब 20 लोगों ने टीका लगवाया।
समय: 2.00 बजे स्थान: पकरहट प्राथमिक विद्यालय।
प्राथमिक विद्यालय पकरहट में शनिवार को कोविड 19 टीका लगेगा, इसके लिए ग्रामीणों को सूचित किया गया था। बावजूद इसके लोग टीका लगवाने के लिए कैंप में नहीं पहुंचे। यहां दोपहर में अमर उजाला की टीम पहुंची तो एक-दो व्यक्ति ही टीका लगवाते नजर आए। शाम तक यहां 18 लोगों को टीका लगा। पकरहट गांव की आबादी 900 से अधिक है।
.....................
अफवाहों पर ध्यान न देकर लगवाएं वैक्सीन
कोरोना महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन के दौरान अपने घर में ही रहा। खुद टीका लगवाने के साथ सहयोगियों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। मैं समाज के सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि आगे आए और टीकाकरण कराये और सुरक्षित रहें।
- चंद्र विक्रम पद्म शरण शाह, विजयगढ़।
सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को कोविड 19 वैक्सीन लगवाने में सहयोग करने और जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। ब्लॉक में टीकाकरण शत प्रतिशत पूरा करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। गांवों में जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। - उमेश सिंह, खंड़ विकास अधिकारी चतरा।
शनिवार को बभनवल गांव में टीकाकरण नहीं कराया जाना था। किसी ने इसकी गलत सूचना ग्रामीणों को दे दी होगी।
- डॉ. रोहित सिंह, अधीक्षक-पीएचसी चतरा