{"_id":"65ad609dda44b51284048a75","slug":"awareness-campaign-launched-to-stop-child-begging-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-8584-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए चला जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए चला जागरूकता अभियान
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में जनपद स्तर पर बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को राबर्ट्सगंज और चोपन ब्लॉक के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पांडेय ने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य के आधार हैं। जो विषय बच्चों के अधिकार से संबंधित हैं, उनको अलग-अलग विभागों की तरफ से क्रियान्वित कराने एवं आपसी समन्वय से कार्य करते हुए धरातल पर मूर्त रूप प्रदान कराने का कार्य किया जा रहा है। लोगों का आह्वान किया कि अगर कहीं बाल भिक्षावृत्ति, बाल तस्करी, बाल श्रम, बाल शोषण, बाल विवाह होने की जानकारी प्राप्त होतीं हैं तो तत्काल संबंधित थाना, जिला बाल संरक्षण इकाई, मानव तस्करी रोधी इकाई या चाइल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचित करें, ताकि तत्काल संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। जिला बाल संरक्षण इकाई से ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे ने बताया गया कि बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं रेस्क्यू अभियान जनवरी माह तक चलेगा। जनपद स्तर पर बाल भिक्षावृत्ति, बाल तस्करी रोकथाम के लिए अच्छा कार्य करने वाली अधिकृत स्वयंसेवी संस्थाओं एवं व्यक्तियों को चिह्नित कर उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मौके पर बाल कल्याण समिति के सदस्य अमरेश पाठक, अमित चंदेल, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे, परामर्शदाता सुधीर कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट से नीलू यादव आदि उपस्थित रहे।