फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Awareness and vigilance necessary for protection from HIV

UP : एचआईवी से सुरक्षा के लिए जागरूकता और सतर्कता जरूरी, सोनभद्र अस्पताल में कार्यशाला

Nitish Pandey नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 29 Nov 2024 07:09 PM IST
सार

सोनभद्र जिला अस्पताल परिसर में एचआईवी सुरक्षा विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया और इस विषय पर आगे वृहद अभियान चलाने की तैयारी है। जा रहा है।

विज्ञापन
Awareness and vigilance necessary for protection from HIV
एचाआईवी से बचाव के लिए गोष्ठी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोनभद्र मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में शुक्रवार को एचआईवी के प्रति जागरूकता लाने के लिए कार्यशाला आयोजित हुई। सुरक्षा से संपूर्ण सुरक्षा तक की थीम पर हुई कार्यशाला में वक्ताओं ने एचआईवी से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। एचआईवी की जांच और उसके संक्रमण के साथ भी स्वस्थ जीवन जीने की जानकारी दी।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने कहा कि एचआईवी से बचाव के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है। असुरक्षित यौन संबंधों के अलावा भी इससे संक्रमित होने के कई कारण हैं। ऐसे में इसकी जानकारी हर किसी को होनी चाहिए। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. बी. सागर ने कहा कि प्रारंभिक लक्षण दिखते ही एचआईवी की जांच कराएं। इसकी जांच और संक्रमित व्यक्तियों के लिए उपचार की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। इसे छिपाएं नहीं, बल्कि जागरूक होकर जिम्मेदार नागरिक का दायित्व निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. एसएस पांडेय, डॉ. आरजी यादव, डॉ. जीएस यादव, उप्र राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के क्लस्टर के जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. रोहित पांडेय, नागेंद्र मणि मिश्रा, संपूर्ण सुरक्षा केंद्र से वरिष्ठ परामर्शदाता सुनील कुमार श्रीवास्तव, मयंक पांडेय, सुनीता पांडेय, अशोक कुमार सिंह, वाचस्पति मिधा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed