फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Attack on two people including a doctor, case registered

डॉक्टर समेत दो लोगों पर किया हमला, केस दर्ज

Sun, 31 Jan 2021 09:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Attack on two people including a doctor, case registered
सोनभद्र। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के गौरही गांव में रविवार को कुछ लोगों ने सीएचसी मधुपुर में तैनात डॉ. आन्दन प्रकाश सिंह समेत दो लोगों को पीट कर घायल कर दिया। डाक्टर वार्ड व्याय के घर मरीजों के इलाज की शिकायत मिलने पर जांच करने गए थे। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। डाक्टर की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद समेत चार के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी डॉ. आन्दन प्रकाश सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुुर में तैनात है। पुलिस दिए तहरीर के मुताबिक डॉ. आन्दन को रविवार को सूचना मिली कीपीएचसी मधुपुर में तैनात देवमुनी वार्ड व्याय ग्राम गौरही में अपने निवास पर अस्पताल संचालित करता है। अस्पताल में जले हुए गंभीर मरीज को भर्ती कर उपचार कर रहा है। जांच में अस्पताल चलाने की सूचना सही निकली। आरोप है कि देवमुनी व उनका लडका दो अज्ञात ने लाल बिहारी और उनपर लाडी-डंडे तथा धारदार हथियार से प्रहार किया। गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जाते जाते हमलावरों ने मोबाईल फोन भी तोड़ दिए। घायल डॉक्टर की तहरीर पर वार्ड व्याय देवमुनी, उसके लड़के और दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed